सोनम कपूर ने की नई फिल्‍म की घोषणा

0
159

मुम्‍बई। नीरजा जैसी दमदार फिल्‍म देने के बाद किसी भी अन्‍य फिल्‍म को ना साइन करने को लेकर सुर्खियों में बनीं सोनम कपूर ने फाइनल अपनी अगली फिल्‍म के संबंध में आधिकारिक घोषणा कर दी है।

सोनम कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “मेरी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है। रिया कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, एकता कपूर की जुगलबंदी। सरहदें पीछे छोड़ रहे हैं। नया युग। नारीवाद।”

sonam kapoor 001
सोनम कपूर करीना कपूर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्‍साहित हैं। सोनम कपूर इस प्रोजेक्‍ट को लेकर अधिक इसलिए भी उत्‍सुक मानी जा रही हैं क्‍योंकि इसमें रिया कपूर की भागीदारी है, जो सोनम कपूर की बहन है।

फिल्म निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया को साइन किया है।

सोनम कपूर बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर के साथ पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगी। हालांकि, सोनम, स्वरा के साथ ‘रांझणा’ व ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में काम कर चुकी हैं। दोनों अच्‍छी दोस्‍त भी मानी जाती हैं।

गौरतलब है कि स्‍वरा भास्‍कर की पिछली फिल्‍म निल बट्टे सन्‍नाटा की पहली झलक सोनम कपूर ने सार्वजनिक की थी।