वेबसीरीज में नजर आएंगे अर्जुन, रणवीर!

0
233

मुंबई। यशराज बैनर्स की फिल्‍म गुंडे में नजर आई अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर नजर आ सकती है।

जानकारी के अनुसार लव शॉट्स की सफलता के बाद यशराज फिल्म्स क्रिएटिव हेड आशीष पाटिल अपने निर्देशन में एक वेब सीरीज का निर्माण कर रहे हैं।

arjun kapoor ranveer singh
सूत्रों की मानें तो उन्‍होंने इस वेबसीरीज के लिए रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की जोड़ी को लेने का फैसला लिया है। हालांकि, इस मामले में अंदर खाते बात चल रही है। इस रोमांस ड्रामा वेबसीरीज में एक बॉलीवुड हीरोइन को लेने की बात भी कही जा रही है।

वेबसीरीज में कार्य करने के लिए दोनों सितारे तैयार हो सकते हैं, कोई बड़ी बात नहीं है, क्‍योंकि बॉलीवुड के बड़े बड़े स्‍तर अब म्‍यूजिक वीडियो में नजर आने लगे हैं तो वेब तो फिर भी विश्‍वस्‍तरीय सिनेमा है।