अब भक्‍तिनी बनेंगी अनुष्‍का शेट्टी

0
433

हैदराबाद। हाल में रुद्रामांदेवी के लिए बेहतरीन अभिनेत्री फिल्‍म फेयर दक्षिण पुरस्‍कार जीतने वाली बाहुबली अदाकारा अनुष्‍का शेट्टी नागार्जुन की अगली फिल्‍म में एक भक्‍तिनी की भूमिका निभाने जा रही हैं।

नागार्जुन की अगली पौराणिक फिल्‍म ओम नमो वेंकटेसा (Om Namo Venkatesa)है जो बाबा हातीराम (Baba Hatiram) पर आधारित है। इस फिल्‍म में अनुष्‍का शेट्टी एक महत्‍वपूर्ण किरदार निभाने जा रही हैं।

फिल्‍म का निर्देशन K. Raghavendra Rao करने जा रहे हैं। द मिनट न्‍यूज की रिपोर्ट अनुसार फिल्‍म की शूटिंग जुलाई में शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि अनुष्‍का शेट्टी का यह पहली फिल्‍म होगी, जिसमें अनुष्‍का शेट्टी पूरी तरह ग्‍लैमर से दूर होंगी।

anushka shetty 001
जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय अभिनेत्री अनुष्‍का शेट्टी इस समय बाहुबली 2 और सिंघम 3 की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। हाल में ही अनुष्‍का शेट्टी को फिल्‍म फेयर अवार्ड 2016 दक्षिण में देखा गया था। मगर, अनुष्‍का शेट्टी का बढ़ा हुआ वजन सबको चौंका रहा था।

सबके मनों में सवाल चल रहे थे कि क्‍या अनुष्‍का शेट्टी अपनी अगली फिल्‍मों में काफी मोटी नजर आएंगी? जैसे कि 2015 में रिलीज हुई जीरो साइज में नजर आई थीं। वैसे अनुष्‍का शेट्टी योग विशेषज्ञ हैं, ऐसे में वजन बढ़ाना घटाना, उनके बाएं हाथ का खेल है।