रैपर ट्रॉय एवे गिरफ्तार

0
232

न्यूयॉर्क। रैपर ट्रॉय एवे को एक संगीत कार्यक्रम में गोलीबारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में चार लोगों सहित वह खुद घायल हो गए थे।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, गुरुवार को पुलिस विभाग ने यहां घटनास्थल की एक वीडियो फूटेज जारी की, जिसमें ट्रॉय एवे तीसरी मंजिल के ग्रीन रूप में गोलीबारी करते नजर आ रहे हैं। गोलीबारी बुधवार को हुई थी।

troy ave
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने वीडियो के साथ ट्विट किया कि 33 वर्षीय कलाकार को हत्या के प्रयास और हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ट्रॉय एवे के जन्म का नाम रोलांड कोलिंस है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने क्लब में हुए एक विवाद के दौरान खुद को गोली मारी। वहीं उन्होंने 34 वर्षीय व्यक्ति के सीने में गोली मार दी, जिसे अस्पताल ले जाया गया है।

ट्रॉय एवे ने एक 26 वर्षीय महिला के पैर में गोली मारी। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।

रोनाल्ड (एगर) मेकपैटर (33) के पेट में गोली लगी थी, जिसे बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

-आईएएनएस