रोहित शेट्टी को मिल गए राम – लखन !

0
302

मुंबई। दिलवाले असफलता के बाद रोहित शेट्टी वापसी के लिए उतावले हैं। हालांकि, पिछले लंबे समय से उनको अपनी फिल्‍मों के लिए सितारे नहीं मिल रहे थे। इस दौरान गोलमाल का अगला संस्‍करण बनाने की ठान ली थी।

मगर, अब ख़बर मिल रही है कि रोहित शेट्टी को शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के रूप में राम-लखन मिल चुके हैं और रोहित शेट्टी जल्‍द राम लखन की रीमेक पर काम शुरू करेंगे।

बॉलीवुड के रीमेक मास्‍टर के नाम से जाने जाने वाले रोहित शेट्टी बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर के साथ मिलकर अस्सी के दशक की सुपरहिट फिल्म राम-लखन का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

mira Rajput Shahid Kapoor
हालांकि, इस फिल्‍म के लिए उन्‍होंने पहले वरुण धवन को साइन करने की योजना बनाई थी, मगर, दिलवाले के पिटते ही वरुण धवन का मन बदल गया और फिल्‍म बनाने की योजना ठंडे बस्‍ते में चली गई। मगर, सूत्रों की माने तो अब योजना पटरी पर आ चुकी है।

जानकारी के अनुसार, रंगून अभिनेता शाहिद कपूर राम की भूमिका निभाएंगे जबकि लखन की भूमिका में चुलबुले रणवीर सिंह नजर आएंगें। हालांकि, अभिनेत्रियों की तलाश निरंतर जारी है और फिल्‍म की शूटिंग अगले वर्ष शूरू हो सकती है।
Ranveer Singh