प्रियंका ने भी की थी आत्महत्या की कोशिश

0
199

मुम्‍बई। बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार प्रियंका चोपड़ा भी अपने जीवन में आत्‍महत्‍या के कई प्रयास कर चुकी हैं। इस बात का खुलासा उनके पूर्व पीए प्रकाश जाजु द्वारा किया गया है।

‘बेवॉच’ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पूर्व पीए प्रकाश जाजु ने प्रत्‍युशा बनर्जी की आत्‍महत्‍या की ख़बर के बाद अपने ट्विटर हैंडल पर दावा किया कि वैसे तो प्रियंका चोपड़ा काफी मजबूत हैं लेकिन अपने संघर्ष के दिनों में दो से तीन बार आत्‍महत्‍या की कोशिश कर चुकी हैं और उन्‍होंने उनको संभलने में मदद की है।

हालांकि, इस मामले में प्रियंका चोपड़ा की तरफ से किस तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आजकल प्रियंका चोपड़ा विदेश में क्‍वांटिको की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। साथ ही ‘द रॉक’ की फिल्‍म ‘बेवॉच’ की शूटिंग में भी।

फिल्‍म इंडस्‍ट्री फंड मैनेजर प्रकाश जाजु और प्रियंका चोपड़ा के बीच संबंध अधिक अच्‍छे नहीं हैं। ऐसे में इसको पब्‍लिसिटी स्‍टंट भी माना जा सकता है।

साथ ही, प्रकाश जाजु ने ट्विटर हैंडल से सलाह देते हुए कहा कि लड़कियों को अकेले बॉलीवुड में अपना कैरियर बनाने नहीं आना चाहिए, क्‍योंकि यहां पर उनको बुरे वक्‍त में परिवार की संवेदना नहीं मिलती, जिसके कारण वे अपने आपको संभालने से चुक जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा के कथित पूर्व प्रेमी असीम मर्चेंट प्रकाश जाजु के जीवन पर ’67 डेज’ बनाना चाहते थे। मगर, प्रियंका चोपड़ा के कानूनी दवाब के कारण असीम मर्चेंट फिल्‍म को आगे नहीं बढ़ा पाए। अब प्रकाश जाजु ने घोषणा की है कि असीम मर्चेंट से उरु पटेल फिल्‍म के अधिकार लेंगे और बनाएंगे।

किसी ने सही कहा, जब अच्‍छा दोस्‍त दुश्‍मन बनता है तो कई रहस्‍यों से पर्दा उठने की संभावना रहती है।