यो यो हनी सिंह की वापसी !

0
173

लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह जल्‍द वापसी करने जा रहे हैं। ख़बर है कि पिछले दिनों यो यो हनी सिंह यशराज स्‍टूडियो में देखे गए।

स्‍पॉटबॉयर्इ की रिपोर्ट अनुसार, हनी सिंह का एनर्जी लेवल एवं स्‍वास्‍थ्‍य काफी डाउन था। जब इस संबंध में सवाल किया गया तो यो यो हनी सिंह ने लंबी कहानी कहकर मामले को टाल दिया। सूत्रों की मानें तो यो यो हनी सिंह किसी अवार्ड समारोह में अपने फन का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, 5 मार्च शाम 7 बजे जी सिने अवार्ड में भी हनी सिंह गाते हुए नजर आएंगे।

हालांकि, यो यो हनी सिंह की एक पंजाबी फिल्‍म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्‍म का नाम जोरावर है। पिछले दिनों हनी सिंह ने अपनी ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्‍म के पोस्‍टर को रिलीज किया था। यो यो हनी सिंह संजय दत्‍त से भी मिले एवं कुछ यूं की खुशी जाहिर।