स्‍व. राजेश पिल्‍लई की ‘ट्रैफिक’ होगी जल्‍द रिलीज

0
233

मुंबई। मलयालम हिट फिल्म ‘ट्रैफिक’ की हिंदी रीमेक 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। एंडेमोल इंडिया द्वारा निर्मित है एवं इसका वितरण फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा किया जाएगा।

‘ट्रैफिक’ एक भावनात्मक थ्रिलर है, जो मुंबई से पुणे की यात्रा पर आधारित है। फिल्म की पृष्ठभूमि कुछ लोगों के जीवन से जुड़ी है, जो दिन की शुरुआत में मुंबई के एक ही यातायात जंक्शन पर मिलते हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्‍म का निर्देशन करने वाले राजेश पिल्लई अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका देहांत 27 फरवरी 2016 को हुआ। उनकी निर्देशित फिल्‍म ‘ट्रैफिक’ को एंडेमोल इंडिया और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा जारी किया जाएगा।

मलयालम हिट फिल्‍म ‘ट्रैफिक’ के लिए राजेश पिल्‍लई को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी हिंदी रीमेक में मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता और सचिन खेडकर जैसे सितारे हैं। (आईएएनएस)