प्रियंका को पसंद आई सनी लियोनी की फिल्म

0
244

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सनी लियोनी की धूम्रपान विरोधी 11 मिनट की फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें लियोनी का यह अंदाज बहुत पसंद आया। प्रियंका ने ट्वीट पर एक वीडियो और शीर्षक साझा किया, “सनी लियोन, बहुत पसंद आया।”

सनी लियोनी की 11 मिनट की इस फिल्म में अभिनेता आलोक नाथ और ‘तनु वेड्स मनु’ के कलाकार दीपक डोबरियाल धूम्रपान की लत छोड़ने का संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में धूम्रपान के कारण मरते हुए व्यक्ति के जीवन के आखिरी 11 मिनटों को दिखाया गया है। सनी ने प्रशंसा के लिए प्रियंका को ट्वीट कर धन्यवाद दिया और यह उम्मीद जताई की फिल्म का संदेश कारगर होगा।  सनी ने ट्विटर पर लिखा, “थैंक्स सो मच डॉल! उम्मीद है यह मदद करेगा।” (आईएएनएस)