प्रियंका चोपड़ा की ऑस्‍कर में जबरदस्‍त एंट्री

0
245

priyanka chopra at oscarलॉस एंजेलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा रविवार देर रात 88वें अकादमी पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट पर नजर आईं। प्रियंका ने सफेद ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था और वह बड़े ही दिलकश अंदाज में रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज दे रही थीं। रेड कार्पेट पर एक एंकर माइकल स्ट्राहन ने जब प्रियंका से पूछा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड के रेड कार्पेट कितने अलग हैं तो प्रियंका ने कहा, “यह बॉलीवुड की तरह ही है।”

उनसे जब पूछा गया कि रेड कार्पेट पर सही तरीके से पोज कैसे दिया जाए तो प्रियंका ने अपना दाहिना पैर आगे करते हुए कमर पर हाथ रखकर थोड़ा आगे की ओर झुकते हुए पोज देकर दिखाया।

priyanka chopra at oscar 001सफेद गाउन में यहां 88वें एकेडमी अवार्ड में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड अभिनेता लीव श्राइबर के साथ ‘बेस्ट फिल्म एडिटिंग’ श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘मैड मैक्स : द फरी रोड’ को ट्रॉफी भेंट की।

डोल्बी थियेटर में आयोजित समारोह में हॉलीवुड जगत के सितारों की भीड़ उमड़ी हुई थी और समारोह की चमक देखने लायक थी। ऑस्कर समारोह में पुरस्कार प्रस्तुत करने वाली प्रियंका, पर्सिस खंभाता के बाद दूसरी भारतीय प्रस्तोता हैं। प्रियंका के परिधान को लेबनानी डिजाइनर जुहैर मुराद ने डिजाइन किया। प्रियंका को अपने पहले अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ के लिए काफी सराहना मिली है और अब वह हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी दिखाई देंगी। (आईएएनएस)