‘वेलेंनटाइन डे’ पर रणवीर सिंह क्‍यों गए टोरांटो ?

0
387

‘बाजीराव’ इन दिनों टोरांटो में देखे गए हैं। उनके टोरांटो टूर की ख़बर एक विदेशी फिल्‍म निर्देशक ने एक फोटो शेयर कर दी। कुछ अफवाहें हवा में थी, जिनको इस फोटो के रिलीज होने से जमीन मिल गई। आख़िर ऐसा क्‍या था, इस फोटो में जो अफवाह को हकीकत का चोला पहना रहा है। चलो हम बताते हैं।

अभिनेता रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के करीब जाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जहां रणवीर सिंह ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की सफलता के साथ खाली समय मजा ले रहा है। वहीं, दीपिका पादुकोण अपने हॉलीवुड डेब्‍यु प्रोजेक्‍ट को लेकर व्‍यस्‍त चल रही हैं।

मगर, उनका ‘बाजीराव मस्‍तानी’ सह कलाकार उनके पीछे पीछे हॉलीवुड तक पहुंच गया। जी हां, अभिनेता रणवीर सिंह टोरंटो में हैं। टोरंटो शहर में दीपिका अपनी हॉलीवुड फिल्‍म ‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्‍म में विन डीजल के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

‘ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के निर्देशक डी जे कारूसो ने ‘विशेष अतिथि’ शीर्षक से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्‍वीर में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह एवं फिल्‍म निर्देशक स्‍वयं नजर आ रहे हैं।

इससे पहले रणवीर सिंह एक तस्‍वीर में एक टैक्‍सी कार के साथ नजर आए थे, जिस पर ‘ट्रिपल एक्स’ लिखा हुआ था। इसको दीपिका पादुकोण की फिल्‍म का प्रमोशन कहा गया। मगर, यह तो रणवीर सिंह का टोरंटो टिकट बन गया।

हालांकि, रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण का लवर कहना जल्‍दबाजी होगी क्‍योंकि बॉलीवुड में मौसम कम रिश्‍ते ज्‍यादा बदलते हैं।

दीपिका पादुकोण भावुक स्‍वभाव की हैं। वे कुछ समय पहले तनाव में चली गई थी। कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर से अलगाव के कारण ऐसा हुआ।

हो सकता है कि रणवीर सिंह उनके हमदर्दी मित्र हों, जो उनको खुश करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हों। मगर, दूसरी बात यह भी है कि प्‍यार की शुरूआत कुछ ऐसे ही होती है। ‘गोलियों की रासलीला – रामलीला’ एवं ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में दोनों साथ साथ काम कर चुके हैं।

यदि दीपिका पादुकोण सच में रणवीर सिंह की वेलेंटाइन है तो हमारी विश है, जोड़ी बनी रहे।

 

रोचक जानकारी  – रणवीर सिंह रिश्‍ते में सोनम कपूर के भाई लगते हैं।